बस्ती। कलवारी पुलिस ने फर्म में हिस्सेदारी का वादा करके रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के गोयरी निवासी रविशंकर उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि कुसौरा के शिव चौराहा निवासी मोहम्मद नाजिम अंसारी और मोहम्मद हासिम ने चार दिसंबर 2023 को फर्म में हिस्सेदारी देने के नाम पर फोन-पे के माध्यम से विभिन्न तिथियों में रुपये ले लिए। फर्म में हिस्सेदारी भी नहीं दी और रुपये भी हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद