बस्ती। गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से आनंद विहार से गोंडा तक की यात्रा कर रहे यात्री का गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय भीड़ के चलते सीट पर आईफोन ट्रेन में छूट गया।
यात्री ने अपने मोबाइल फोन छूट जाने की सूचना रेलवे टोल फ्री नंबर पर लखनऊ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस सक्रिय हो गए और बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के हुंचते ही पुलिस ने कोच से मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। आरपीएफ उप निरीक्षक लाल साहब सिंह ने बताया कि गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम रानीजोत मसकनवा बाजार के रहने वाले यात्री विकास कसौधन आनंद विहार दिल्ली से हमसफर एक्सप्रेस के बी 4 कोच से गोंडा आ रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर उतरते समय काफी भीड़ के चलते यात्री विकास कसौधन अपने बच्चों और पत्नी को नीचे उतार लिए। जबकि सीट पर आईफोन छूट गया।