राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का किया गया आयोजन।
बस्ती। कटरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 300 रिक्त पदों के सापेक्ष 179 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 68 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्लेसमेंट में त्रिवेणी अलमीरा कंपनी उन्हें 20,958 रुपये प्रतिमाह की मानदेय रोजगार दिया। संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षु/शिशिक्षु) पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार सबको हुनर-सबको काम अभियान चला रही है। इससे युवाओं को जोड़ा जा रहा है। अभियान के तहत युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार भी दिलाया जा रहा है। आईटीआई में हर माह प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है यह क्रम अनवरत जारी रहेगा।प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने कहा कि आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए निजी कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कंपनियां भी प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मौके पर प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे, अरविंद कुमार, अजय पटेल, हनुमान प्रसाद मिश्र, उमारमण त्रिपाठी, मंगलमूर्ति पाठक, राजेश कुमार उपाध्याय, नीतू सिंह, अनूप वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।