फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्पेशल ट्रेनों के मार्ग बदले, रेलवे ने जारी किया नया रूट चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के ओडवारा, मुंडेरवा और चुरेब रेलवे स्टेशन के मध्य रेल लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य होने के चलते यातायात पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 25 मार्च से कुछ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में परिवर्तन कर दिया गया। कुछ ट्रेनों के लिए अलग-अलग तिथियों में नया रूट चार्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को बदले हुए रूट गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित ओडवारा, मुंडेरवा और चुरेब रेलवे स्टेशन के मध्य मरम्मत कार्य चल रहा है। इसकी वजह से रेलवे प्रशासन की ओर से थोड़ी-थोड़ी देर के लिए यातायात पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।
25 मार्च को गोंडा, बस्ती के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 12512 तिरुवंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस आगामी 1, 8, 15, 22, 29 अप्रैल और 6 व 13 मई को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

26 मार्च एवं 2, 9, 16, 23 और 30 अप्रैल व 7 और 14 मई को जाने वाली ट्रेन संख्या 15530 आनंद विहार टर्मिनस सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोंडा, बढ़नी गोरखपुर के रास्ते जाएगी। इसी तरह 29 मार्च को ट्रेन संख्या 14012 आनंद विहार टर्मिनस राधिकापुर एक्सप्रेस 5, 12, 19, 26 अप्रैल और 3 व 10 मई को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके साथ ही 29 मार्च को ट्रेन संख्या 04731 गंगानगर समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन को भी गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
30 मार्च को ट्रेन संख्या 15078 गोमती नगर कामाख्या एक्सप्रेस आगामी 13, 20, 27 अप्रैल और 4 व 11 मई को एवं ट्रेन संख्या 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 30 मार्च 6, 13, 20, 27 अप्रैल और 4 व 11 मई को गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी। परिवर्तित मार्ग की अवधि में इन ट्रेनों ट्रेनें गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद में ठहराव निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें