- सोमवार सुबह छह बजे से लागू होगा डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मोहर्रम ताजिया जुलूस के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। मंगलवार को सुबह छह बजे से बुधवार कार्यक्रम समाप्ति तक शहरी क्षेत्र में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। करूआ बाबा चौक से मंगल बाजार की तरफ जाने कोई वाहन आवाजाही नहीं कर सकेंगे। इसी तरह अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मोहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान शहर में होने वाली भीड़ देखते हुए मोहर्रम जुलूस को सकुशल पूरा कराने और आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किए गए हैं।
यह है डायवर्जन का रूट
- कंपनी बाग से गांधीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को फव्वारा तिराहा होते हुए मालवीय रोडवेज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
- मालवीय तिराहे से गांधीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को रौता की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
- दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार की तरफ जाने से प्रतिषेध किया गया है।
- करूआ बाबा से कोई भी वाहन मंगल बाजार की तरफ जाने से प्रतिषेध किया गया है।
- बड़ेबन से भारी वाहनों (बस) को पटेल चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- मुण्डेरवा से भारी वाहन(रोडवेज) को पटेल चौक होकर डायवर्ट किया जाएगा।