फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवार के गले में फंसी रस्सी बनी काल, मौत

विज्ञापन
मृतक नितेश
विज्ञापन
रुधौली। बस्ती-बांसी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांस-बल्ली लादने के दौरान फेंकी गई रस्सी बाइक पर पीछे बैठे युवक के गले में फंस गई। बाइक बेकाबू होकर गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी रुधौली के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे उसके साथी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के रौतापार निवासी 30 वर्षीय नितेश कुमार श्रीवास्तव अपने साथी शेखर श्रीवास्तव के साथ रविवार को बाइक से बांसी जा रहे थे। तहसील मार्ग के पास बस्ती-बांसी मार्ग पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बांस-बल्ली लादने का काम चल रहा था। वहां मौजूद लोगों की ओर से फेंकी गई रस्सी बाइक पर पीछे बैठे नितेश के गले में फंस गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। नितेश के गले में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक भाग निकला। पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है। मृतक नितेश खलीलाबाद में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। सीओ अनिल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें