बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता महिला पुरुष राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 14 जून को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के उपरांत कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक 750 रुपये दिया गया।
आयोग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक 1000 रुपये है, जिसमें प्रति कक्ष निरीक्षक 250 रुपये कम दिया गया। इसको लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल डीएम सेमिला और जांच की मांग की।अटेवा के मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह जिलाधिकारी से मिलकर इसकी जांच कराने एवं बकाया पारिश्रमिक दिलाने की मांग किया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि 250 रुपये कम क्यों दिया गया। इसकी जांच की जाए। बकाया अवशेष धनराशि 250 रुपये शिक्षकों को दिलाया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान ध्रुव नारायण चौधरी, विजेंद्र वर्मा, तौआब अली, डॉक्टर सत्य प्रकाश मौर्य, बाबूराम वर्मा, अजय कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।