बस्ती। बहुत जल्द ही बस स्टेशन परिसर में स्थित भवनों की छतों पर भी दुकानें सजने लगेंगी और तरह-तरह के आयोजन भी किए जाएंगे, बस डिपो प्रशासन इन भवनों की छतों को लीज अथवा किराए पर देकर भाड़ा वसूलेगा और डिपो की आय बढ़ाएगा।
परिवहन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक का पत्र बस्ती समेत परिक्षेत्र के सभी एआरएम, एआरटीओ व पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को जारी हुआ है। संवाद