फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का रूट मार्च, सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज बसों के संचालन को प्रभावित कर रही डग्गामारी के विरोध में यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की बस्ती डिपो शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने रूट मार्च निकाला। रोडवेज परिसर से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अवैध वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी ने की और संचालन शाखा मंत्री राकेश मिश्र ने किया। रूट मार्च में रोडवेज कर्मचारियों के साथ कार्यशाला के कर्मचारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि डग्गामारी से रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हाईवे पर बड़ेवन, मूड़घाट, टोल प्लाजा के साथ अन्य स्थलों और रोडवेज के आसपास डग्गामार वाहनों की भरमार रहती है। इससे निगम को रोजाना चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। इस दौरान उमेश पांडेय, ब्रजेश पांडेय, जयगोविंद तिवारी, श्याममूर्ति शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें