फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज को मिले चालक, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बसों की कमी से यात्रियों की दिक्कतें अब दूर होंगी। निगम में संविदा चालकों की भर्ती जारी है। इसी बीच गोरखपुर परिक्षेत्र को 24 नये संविदा चालक मिले हैं।
विज्ञापन

रायबरेली में आयोजित टेस्ट में सभी चालक उत्तीर्ण हुए, जिसके बाद डिपोवार चालकों की सूची जारी कर तैनाती दी गई। इसमें बस्ती जिले को छह चालक मिले हैं। नए चालकों से चालकों की कमी से होने वाली समस्या दूर होगी, इससे यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
गोरखपुर क्षेत्र में शामिल बस्ती रोडवेज डिपो को छह नए संविदा चालक मिले हैं। इन सभी चालकों ने द्वितीय टेस्ट उत्तीर्ण की थी। जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर ने 24 चालकों की सूची जारी की। जिसमें बस्ती डिपो में छह चालक राकेश कुमार दूबे, जुबेर अहमद, राम अनूप, आकाश, अमित, दीपक राय और राहुल कुमार गौतम के रूप में मिले हैं। आरएम ने एआरएम बस्ती को सूचना देते हुए अगली कार्रवाई पूरी करते हुए अवगत कराने के लिए कहा है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि छह संविदा चालक मिले हैं। जल्द ही रूट आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें