डिपो के छह परिचालकों की संविदा समाप्त
बस्ती। लंबे समय से अनुपस्थित रह रहे रोडवेज डिपो के छह परिचालकों पर गज गिरी है। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने इन परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है। इसी के साथ ही डिपो की प्रतिभूति धनराशि जब्त कर संविदा सूची से नाम काटने का निर्देश भी दिया गया है।
डिपो के लिए ये परिचालक सिरदर्द बने हुए थे। यहां तक डिपो की सेवाएं भी प्रभावित हो रही थी। जिन्हें देखते हुए सहायक प्रबंध ने यह निर्णय लिया हुआ है। जिन लोगों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें रज्जाब अली निवासी जमुनी जोत थाना दुबौलिया, अभिषेक सिंह निवासी अनभूला जिला गोंडा, जगदेश निवासी काजीपुर गाडर जिला फैजाबाद, नीतेश कुमार शुक्ला निवासी रामपुर जिला गोरखपुर, सत्यम निवासी सुरापार जिला बस्ती, मनीष त्रिपाठी निवासी तिधरा संतकबीर नगर के नाम शामिल हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने कहा कि इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। जिसके बावजूद भी इन्होंने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया। यह परिचालक लंबे समय से ये लोग अनुपस्थित चल रहे थे। जिसके तहत कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि इन लोगों के ड्यूटी पर न आने के चलते डिपो को नुकसान हो रहा था। जिसके चलते यह निर्णय लेना पड़ा।