फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू

Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है खेल किट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए दोबारा पंजीकरण शुरू किया गया है। शिविर में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ खेल किट भी दिया जाता है।
खेलो इंडिया के तहत अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें प्रशिक्षण ले रहे 25 से अधिक खिलाड़ियों में से आधा दर्जन खिलाड़ियों का चयन खेल छात्रावास व कॉलेजों में प्रवेश के लिए हो गया है। एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खिलाड़ियों को बिना शुल्क के बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है। खेल विभाग नियमित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक शूट, शॉक्स, जूते आदि भी देता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए खिलाड़ी स्टेडियम स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें