फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महीने भर होगी सड़क सुरक्षा की कवायद

Sat, 04 Jan 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन समेत अन्य विभागों के अधिकारी बैठक करेंगे और जनवरी माह तक सड़क सुरक्षा के लिए अभियान चलाएंगे। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों व चालकों पर कार्रवाई भी करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी माहभर सड़क सुरक्षा माह मनाने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार ने भी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक माह का विशेष सड़क सुरक्षा माह मनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत समस्त जिलाधिकारियों को पांच जनवरी तक जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करानी है।
विज्ञापन

बस्ती संभाग के आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला के अनुसार, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के जिम्मेदारों को बुलाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंथन किया जाएगा।
इसमें सड़क निर्माण से जुड़े विभागों जैसे एनएचएआई, एनएच व लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पाटों व दुर्घटना बहुल क्षेत्रों की पहचान करते हुए उनमें सुधारात्मक कार्रवाई कराएंगे। चिकित्सा से जुड़े विभाग जैसे सीएमओ दुर्घटना होने की दशा में घायल को तुरंत मदद करने के लिए चिकित्सकों को जागरूक करेंगे।
परिवहन व यातायात विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। सूचना विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े होर्डिंग लगवाएंगे।
शिक्षा विभाग के जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित डीबेट, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराएंगे। जिले में उपलब्ध इंटरसेप्टर वाहन से ओवरस्पीडिंग की चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ ने बताया कि सभी व्यावसायिक वाहनों के पीछे लालरंग का रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया जाएगा। ऐसे व्यावसायिक वाहन जिन पर यह टेप नहीं लगा होगा, उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। निजी व व्यावसायिक वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच कराई। प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। गन्ना लदे वाहनों पर भी रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप जैसे फीते जाएंगे, ताकि कोहरे में दुर्घटना से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें