हरैया विधानसभा क्षेत्र में विधायक अजय सिंह ने दस सड़कों का किया लोकार्पण ।
बस्ती। विधायक अजय सिंह ने हरैया विधानसभा क्षेत्र में 1075.55 लाख की लागत से बनी 18 किमी लंबी दस सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचें। मौजूदा समय में विधानसभा के अंतर्गत बड़ी संख्या में नई सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। सड़क के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी समान रूप से कराए जा रहे हैं।
इस मौके पर राकेश सिंह बबलू , राजेश सिंह, मनोज सिंह, नन्दलाल, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
इन सड़कों का हुआ लोकार्पण
टूटी भीटी विक्रमजोत से पखेरवा कला तक 12 लाख की लागत से 1.3 किमी लंबी सड़क का विशेष मरम्मत कार्य, कीर्तिपुर लेपित मार्ग से बरगदहिया होते हुए अंतिम छोर तक 187.41 लाख की लागत से 3 किमी लंबा संपर्क मार्ग, एनएच-28 डुहवा इलाहाबाद बैंक से संग्रामपुर पूर्व एमएलसी स्व. राम कुमार यादव के गांव तक 213.99 लाख की लागत से 3.5 किमी लंबा संपर्क मार्ग, माहूघाट कसियापुर बसंतपुर रोड़ से पूर्व प्रधान चंद्रिका सिंह के घर तक 100.5 लाख की लागत से 1.6 किमी लंबा संपर्क मार्ग, कालीमाता मंदिर रानीपुर लाद प्राथमिक विद्यालय से विशेषरगंज संपर्क मार्ग तक 143.70 लाख की लागत से 2 किमी लंबी सड़क, पूरे हेमराज पिच मार्ग से महादेवा पूरन होते हुए बाबा झारखंडेश्वर नाथ मंदिर तक 108.19 लाख की लागत से 1.5 किमी संपर्क मार्ग, खेमराज बंधे से मंदिर होते हुए दक्षिण पश्चिम से बंधे तक 74 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य, नहर मार्ग से शंकरपुर पंडित पुरवा सड़क तक 109.76 लाख की लागत से 1.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण, महूघाट विशेषरगंज से दाबरपारा मार्ग तक 12 लाख की लागत से 1.3 किमी विशेष मरम्मत कार्य, छतौना विक्रमजोत से शेरबहादुर सिंह के घर तक 114 लाख की लागत से 2 किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है।