फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविलंब भरे जाएं सड़कों के गड्ढे: संजय

Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी।
विज्ञापन
बस्ती। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सड़कों में गड्ढा होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसमें तमाम लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थलीय निरीक्षण कर अविलंब सड़कों को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टेशन तथा ट्रैफिक स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर हो, इस कार्य में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं 15 अगस्त से पहले पूरी कर ली जाएं। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।
बैठक में पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा रिपोर्ट रखी, जिसमें पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मौतें हेलमेट न लगाने के कारण हुई हैं। सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने निर्देश दिया कि प्रमुख जिला मार्ग, स्टेट हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के जंक्शन की संख्या को चिह्नित कर ट्रैफिक साइन लगाए जाएं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन सदस्य सचिव/अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशवलाल ने किया। मौके पर आरटीओ रविकांत शुक्ला, सीओ शेषमणि उपाध्याय, एआरटीओ पंकज सिंह, एआरओ डाॅ. सुशील मिश्र, टीएसआई कामेश्वर सिंह, महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें