फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में दो साल बाद डॉ. सौम्या चक्रवर्ती स्थायी प्रधानाचार्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज को दो साल बाद स्थायी प्रधानाचार्य मिल गया है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने यहां डॉक्टर सौम्या चक्रवर्ती की नियुक्ति की गई है। उन्हें सात दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में डॉ. नवनीत कुमार को प्रधानाचार्य पद से हटा दिया गया था। तभी से मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा था। इस पद का अतिरिक्त प्रभार उप प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार के पास दो साल से था। प्रमुख सचिव ने अधिकतम तीन वर्ष के लिए डॉ. सौम्या की नियुक्ति की है। सेवा संतोषजनक होने पर दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है, लेकिन आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त डाॅ. सौम्या नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ का मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में डायरेक्टर कम डीन पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें