फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुड़बरा मार्ग के गड्ढों में भरा बारिश का पानी, चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। क्षेत्र के मुड़बरा मार्ग पर बारिश के बाद चलना मुश्किल हो गया है। मार्ग पर उभरे गड्ढाें में पानी भरने के कारण राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। करीब छह किमी लंबे इस मार्ग पर भरा बारिश का पानी बदहाली बयां कर रहा है। यह मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों को ब्लाॅक मुख्यालय और तमाम विद्यालयों से जोड़ता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन मार्ग से करीब एक हजार लोगों का आना जाना है। क्षेत्र के बाल गोपाल शुक्ल, राजकपूर त्रिपाठी, जमुना पांडेय, दिनेश कुमार, मनीष आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को 25 साल पहले बनाया था। निर्माण के बाद ही यह जर्जर हो गया था। कई बार मरम्मत कराई गई लेकिन इसकी दशा में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


मार्ग पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे स्वीकृति के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
-प्रियांकमणि त्रिपाठी, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें