फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटी सड़क पर डाली गई मिट्टी, बहाल हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकुदरहा/बस्ती।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग से अड़रिया, पिपरपाती एहतमाली समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर दस दिनों से ठप चल रहा आवागमन बुधवार को बहाल हो गया। यहां बारिश के चलते सड़क छह मीटर की लंबाई में बह गई थी, जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप रहा।
राम जानकी मार्ग से अड़रिया के अलावा बैसिया, मटियरिया, टेगरिहा, जमालपुर आदि गांवों को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र की है। पिछले साल बारिश के चलते राम जानकी मार्ग के निकट कुछ हिस्से में यह सड़क कट गई थी। इसका मरम्मत कार्य नहीं कराया गया था। इधर बारिश हुई तो यह सड़क लगभग छह मीटर की लंबाई में कटकर बह गई। इससे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला के तूल पकड़ने पर लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों मरम्मत कार्य शुरू कराया। सड़क में बने गड्ढों को मिट्टी एवं ईंट के टुकड़ों से पाटकर चलने लायक बनाया गया। दस दिन बाद बुधवार को इस मार्ग का आवागमन बहाल हो सका है। पिपरपाती निवासी राम परीक्षित ने सड़क कटकर बह जाने से आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया था। उनकी गाड़ी सड़क चालू न होने से दरवाजे पर ही खड़ी रह गई। मरम्मत कार्य किए जाने के बाद ग्रामीणों के आवागमन की समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें