फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रवण की मौत को हत्या मान रहे परिवार के लोग, नौ घंटे दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव के जंगल में शुक्रवार को श्रवण का शव पेड़ से लटका मिला था। इस मामले में शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में अत्यधिक अल्कोहल व हैंगिंग आया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया। शव लेकर परिवार व ग्रामीण हलुआ चौराहे पहुंचे। यहां सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों का आरोप था कि श्रवण की उसके साथियों ने हत्या की है। पुलिस ने जानबूझ कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीण किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं थे। सुबह सात बजे से शव सड़क पर रखकर न्याय की मांग कर रहे परिजनों को मनाने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी, मगर मामला जस का तस रहा। करीब साढ़े चार बजे जब एसडीएम गुलाब चंद्र और सीओ शेषमणि उपाध्याय ने परिवार की तहरीर लेकर केस दर्ज कराया तब जाकर बात बनी और परिवार तथा ग्रामीणों ने शव उठाया।
शुक्रवार की सुबह श्रवण का शव गांव के बाहर स्थित जंगल में पेड़ की डाली से गमछे से लटका मिला था। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग इस मामले मेंं हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे, मगर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का केस दर्ज किया। इससे नाराज परिवार व ग्रामीणों ने शव लेने के बाद हलुवा बाजार में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि युवक मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली ढीली है। युवक की मां की ओर से शुक्रवार को ही तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और न ही मामले की छानबीन में रुचि ली।
विज्ञापन

स्थिति की जानकारी के बाद एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद व सीओ शेषमणि उपाध्याय मौके पर पहुंचे। बातचीत के बाद केस दर्ज कर मामले को शांत किया गया।
-
विधायक और प्रमुख पहुंचे
गौर में धरना-प्रदर्शन की जानकारी के बाद क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी व प्रमुख अमरदीप शुक्ला मौके पर पहुंचे। यहां परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।

यह लगाया आरोप
मृतक के भाई रमेश कुमार ने छह सूत्री मांग में भाई की मौत का जिम्मेदार दो लोगों ठहराते हुए केस दर्ज कराया है। साथ ही आरोप लगाया है कि 31 अगस्त की रात 11:00 से 12:00 बजे के करीब श्रवण के मोबाइल से फोन आया और मेरा भाई घर से कुछ दूरी पर एचएलबी इंटर कॉलेज चला गया। वहां पहले से मौजूद राम अभिलाष, राजकुमार व नीतीश कुमार तथा तीन अन्य ने मेरे भाई की हत्या करके शव जंगल में ले जाकर पेड़ से लटका दिया, जिससे हत्या को आत्महत्या में तब्दील कर दिया गया।
-
यह है मांग
रमेश ने प्रशासन से मांग की है कि भाई को फोन करके बुलाया गया है। भाई के मोबाइल की लोकेशन रात 11 बजे सुबह तक की निकाली जाए, घटना में प्रयोग की गई चार पहिया गाड़ी को बरामद किया जाए, मोबाइल की सीडीआर निकाल कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें