फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर की पटरी पर बनी सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
भदावल- मानपुर मार्ग पर सड़क के बीचोबीच डाले गए पत्थर। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया तहसील क्षेत्र के भदावल-मानपुर (मितवापुर) तक नहर की पटरी पर बनाई गई आठ किमी लंबी सड़क बदहाल हो गई है। सिंचाई विभाग ने नाली निर्माण के लिए कई स्थानों पर सड़क को काट दिया है।
विज्ञापन

नाली का कार्य पूरा होने के बाद दोबारा सड़क के कटे हुए हिस्से की मरम्मत नहीं की गई। केवल गड्ढे में बड़े-बड़े पत्थर डालकर छोड़ दिए गए हैं। क्षेत्र के 50 गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता भदावल-मानपुर नहर की पटरी पर बनी सड़क है। इस मार्ग से रोजाना स्कूल बसें, एंबुलेंस, किसान, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण आते-जाते हैं।
सड़क पर उभरे हुए हिस्से, गड्ढे और सड़क के बीचोबीच डाले गए पत्थरों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ रहा है। सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेश गुप्ता ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में है। जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें