फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर का होगा सुंदरीकरण, 15 वेंडिंग जोन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर पालिका ने कमर कस ली है। पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए पटरी व्यवसायियों के लिए 15 वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। सार्वजनिक दीवारों को सुंदर बनाने के लिए पेंटिंग कराई जाएगी। पचपेड़िया मार्ग भी शीघ्र दुरुस्त होगा। इसके लिए सवा करोड़ रुपये का प्रस्ताव पर स्वीकृत हो गयी है।
विज्ञापन

यह कहना डीएम आशुतोष निरंजन और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्र का। कलक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत में दोनों ने कहा कि पालिका क्षेत्र में नाला, नाली, सड़क, पटरी व सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। अब तक महिला अस्पताल से बेलवाडांडी रोड, कंपनी बाग से सुभाष तिराहा, सुभाष तिराहा से मालवीय रोड, मालवीय रोड से रोडवेज, सुभाष तिराहा से बड़ेवन, कटरा पानी की टंकी से एसपी आफिस, कटरा से मूड़घाट तक, टीबी हॉस्पिटल से जिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। शहर में 15 जगहों पर वेंडिंग जोन चयनित किया गया है। यहां पर दो गुणा दो मीटर की भूमि को एक-एक वेंडर को आवंटित की जाएगी। जिले को 14वें वित्त से नगर निकाय में विकास के लिए 1893 लाख रुपये धनराशि मिली है। 1344 लाख रुपये की स्वीकृति हो चुकी है। शहर के पचपेड़िया रोड निर्माण के लिए 122 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर नगर निकाय के नोडल अधिकारी एडीएम रमेशचंद्र व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें