फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया व वॉल्टरगंज में सड़क दुर्घटनाएं, बाइक सवार घायल

Sun, 21 Sep 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार घायल हो गए। हर्रैया के पशु चिकित्सालय के सामने अज्ञात वाहन ने सड़क पर आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक राहुल सिंह (30) सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बस्ती की तरफ से लखनऊ जा रहे ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत देवरिया जनपद के कोरया गांव के राहुल सिंह को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी भी लखनऊ में नौकरी करती हैं और उन्हें घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

वहीं, वाल्टरगंज संवाद के मुताबिक थाना क्षेत्र के हरदिया-वाल्टरगंज मार्ग पर बक्सई के समीप धर्मेंद्र (40) पुत्र रामनाथ निवासी चंदोखा, बाइक सवार, अज्ञात वाहन से टकरा गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बक्सई चौराहे स्थित प्राइवेट चिकित्सक से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बाद में परिजनों ने उन्हें इलाज के बाद घर ले गए। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी हुई है और वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें