मार्ग दुर्घटना में मां की मौत, बेटा घायल
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाने के करीब बाइक से अयोध्या से खरीदारी कर बस्ती लौट रहे मां-बेटे डिवाइडर से टकरा गए। बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। घायल बेटे का इलाज चल रहा है।
बाइक लेकर शहर के दक्षिण दरवाजा निवासी परवेज व मां सगीरुन्निशां के साथ अयोध्या गए थे। मंगलवार देर रात लौटते समय छावनी थाने के करीब पहुंचे किसी जानवर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गए। अनियंत्रित बाइक दूर तक घसीटती चली गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान महिला को मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष सौदागर राय ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया दिया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है, जबकि बेटे की हालत स्थिर है। उसे सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है।