बस्ती में जयंत चौधरी का हुआ स्वागत स्रोत पार्टी
बस्ती। गोरखपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बुधवार को बस्ती में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्ती पार्टी के लिए महत्वपूर्ण जिला है। यहां से प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह आते हैं, ऐसे में जिले की संगठनात्मक जिम्मेदारी भी बड़ी है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान दिनेश सिंह आदि रहे। संवादⱘ