फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

परशुरामपुर/सिकंदरपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हडही गांव के समीप मनोरमा नदी में रविवार शाम युवक का शव नदी में उतराता मिला। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका परिजनों ने जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शव होने की सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने नदी से बाहर निकलवाया। युवक की पहचान नारायणपुर पांडेय गांव निवासी विजयबहादुर वर्मा (29) पुत्र गंगाराम वर्मा के रूप में हुई है। मृतक के पैर व चेहरे पर चोट के निशान थे, दांत भी टूटा था। मंगलवार को मृतक के भाई चंद्रभान ने थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही राजमन तथा सतीश चंद निवासी नागपुर उसके भाई को लेकर मजदूरी लेने करिगहना निवासी रामफेर के पास गए थे। आरोप है कि मजदूरी को लेकर कहा सुनी के बाद राजमन, सतीश तथा रामफेर ने मारपीट कर विजयबहादुर को मनोरमा में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत पूछे जाने पर परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें