बनकटी। विकास खंड बनकटी के कनेहटी गांव निवासी रितेश कुमार शुक्ल का चयन तुर्की के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में व्याख्यान के लिए हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों में में खुशी है। कनेहटी गांव निवासी आत्मा राम शुक्ल के पुत्र रितेश कुमार शुक्ल वर्तमान में रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में मनोविज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्टाफ वीक कार्यक्रम 11 से 15 मई के बीच तुर्की में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न देशों के शिक्षाविद भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में उद्घाटन व्याख्यान देने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। ग्रामीण कक्षाओं में सकारात्मक मनोविज्ञान और प्रथम पीढ़ी के विद्यार्थियों में मानसिक दृढ़ता विकसित करने विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करना है। रितेश के पिता आत्मा राम शुक्ल ने बताया कि बेटे के व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह रतन सेन डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्ता का भी प्रतीक है। रितेश की इस उपलब्धि पर मुरली धर शुक्ला, बबलू दूबे, नंदेश्वर शुक्ला, बबलू तिवारी, प्रभात मिश्रा, पट्टू तिवारी, अजीत शुक्ला, चंदन तिवारी, अतुल शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, राजेंद्र चौधरी, दिलीप चौधरी आदि ने खुशी जाहिर की है।