रुधौली। भारत की जनगणना 2027 के लिए जनगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण रुधौली नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चल रहा है। इसी प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण मंगलवार को नगर पंचायत की ईओ कीर्ति सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर और जनगणना कर्मचारी से बातचीत की तथा जनगणना के लिए नियुक्त किए गए फील्ड ट्रेनर अखिल गुप्ता तथा डॉ महेश सिंह से प्रशिक्षण कार्यों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को जनगणना करते समय प्रमाणिक डाटा ही फीड करना है। उन्होंने कहा कि जनगणना करने के दौरान सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह परिवार के मुखिया से मिलकर परिवार के प्रत्येक सदस्य के डाटा एंट्री करें और उसे एचएलओ ऐप के पोर्टल पर अपलोड करें। कहा कि 2027 की जनगणना में सबसे खास बात यह है कि इस बार की जनगणना भारत की पहली डिजिटल जनगणना होने जा रही है, जिसका डाटा बहुत ही कम समय में सरकार तक पहुंच जाएगा।