फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान व मक्के की फसल पर कीटों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बदलते मौसम और बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से धान, मक्का समेत अन्य खरीफ फसलों में हानिकारक कीटों के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। कृषि विभाग ने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है। समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो कीट फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रत्नशंकर ओझा ने बताया कि इस समय धान की फसल बढ़वार की अवस्था में है। ऐसे में खेतों की लगातार निगरानी जरूरी है। वर्तमान मौसम में दीमक, जड़ की सूंडी, पत्ती लपेटक, तना भेदक तथा हरे और भूरे फुदके का प्रकोप हो सकता है। दीमक पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है। जड़ की सूंडी के प्रकोप से पौधे पीले पड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें