फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां-बेटी की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा निवासी मां-बेटी की हत्या और शव जलाने के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। चार दिसंबर को मां-बेटी का 80 फीसदी जला शव कमरे में पाया गया था।
विज्ञापन

न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए उसने अर्जी दे रखी थी। मगर, पुलिस की घेराबंदी से वह हाजिर नहीं हा पाया। एसएचओ उपेंद्र मिश्र ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया संसारपुर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।
मृतका गोदावरी देवी की बड़ी बेटी सरिता ने मां और बहन की हत्या के मामले में सात नामजद और दो अन्य पर केस दर्ज कराया था। पुलिस 15 दिन पहले मुख्य आरोपी बिलोदर की पत्नी और उसकी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कप्तानगंज थाने से लेकर स्वाॅट, एसओजी, सर्विसलांस टीम सहित चार टीमें लगी हुई हैं।
मोबाइल सीडीआर के जरिये पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार, मुंबई, गुजरात, सुल्तानपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर , नेपाल, आंबेडकर नकर सहित कई जिलों में चक्कर लगाया।
बाद में आरोपियों को प्रश्रय देने के आरोप में मुंबई से पुलिस ने मो. आसिफ शेख निवासी आंबेडकर चौक अम्बुज वाड़ी आजाद नगर ,लक्ष्मी चाल कमरा नम्बर -बी17 थाना मालवानी मलाड़, बेस्ट जिला मुंबई, स्थायी पता ग्राम व थाना खखडेरु जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। सभी फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित हैं। बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में चार दिसंबर की दोपहर में गोदावरी देवी (48) और उनकी बेटी सौम्या (24) का शव कमरे में 80 फीसदी जली अवस्था में पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें