फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कचहरी में साझेदार पर तान दी रिवाल्वर

Fri, 17 Nov 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति भंग के आशंका में दो आरोपियों का किया गया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की कचहरी में करीब दो बजे अचानक सनसनी फैल गई जब दो पक्षों के विवाद में रिवाल्वर लहराये जाने लगा। दूसरे पक्ष ने रिवाल्वर छीन लिया तो आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां मामला साझेदारों के बीच लेनदेन का निकला। दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
पुलिस के अनुसार, शहर के जय पुरवा मोहल्ले के दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनाें ने मुंडेरवा चीनी मिल में बगास का ठेका लिया था, जिसमें रुपयों को लेकर मतभेद हो गया और बातचीत बंद हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों का कचहरी में ट्रेजरी ऑफिस के पास आमना-सामना हो गया। रुपये मांगने की बात पर शुरू हुई बहस बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एक व्यक्ति ने दूसरे की कनपटी पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दिया। आसपास के लोग असलहा लहराते देख सहम गए। इस बीच दूसरे युवक ने रिवाल्वर छीन लिया। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। एहतियातन लालगंज के मुकेश चौधरी और जय पुरवा के सुरेंद्र का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें