फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 17 Nov 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा की व्यवस्था रही कड़ी, उपद्रवियों पर थी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा, हैदराबाद, सिकंदरपुर, चौरी, छेदियापारा धेनुगावा सहित अलग जगहों पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को धूमधाम से हुआ। पांच दिन से हो रहा गणेश-लक्ष्मी पूजा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। उपद्रवियों पर विशेष नजर रखर जा रही है।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन धनवर्षा की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना किए जाने की परपंरा है। धनतेरस पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे व जयकारे के साथ शाम को मखौड़ा धाम स्थित मनोरमा नदी के घाट पर हुआ। परशुरामपुर प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल 34 जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं जिनमें करीब दो दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन मखौड़ा में शेष को अयोध्या स्थित सरयू नदी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें