बस्ती। हर्रैया थाने में राजस्व निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। हर्रैया तहसील के राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया है कि एसडीएम के आदेश पर नियमानुसार चिह्नांकन के लिए वह खम्हरिया सुजात गांव गए थे। चिह्नांकन के लिए फीता से माप करने पर विपक्षियों ने फीता जबरन ले लिया। चिह्नांकन कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने गांव की अमरावती व प्रतीक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद