फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजस्व के मामलों की भरमार, पुरानी बस्ती में फरियादियों का रहा इंतजार

Sun, 23 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली थाने में समाधान दिवस पर सुनवाई करते एएसपी श्यामकांत - पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिकांश मामलों का संबंध राजस्व विवाद, भूमि माप, अवैध कब्जा व सीमा विवाद से रहा। कई स्थानों पर लेखपालों की कम उपस्थिति के कारण निस्तारण की गति धीमी दिखी। रुधौली में एएसपी श्यामकांत ने लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 9 मामले प्रस्तुत हुए। खंभा निवासी अब्दुल गफ्फार ने जमीन में बाउंड्री निर्माण में बाधा, मल्हवार निवासी राम सहेज ने रास्ता रोकने की शिकायत, जबकि पिपरपाती खुर्द के हजरत अली ने ग्राम प्रधान पर अवैध तरीके से नाली का पानी गिराने का आरोप लगाया। इस दौरान नायब तहसीलदार नीरज सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर बाजार थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जो सभी राजस्व विभाग से जुड़े थे। थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें