फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैंक लॉकर की तर्ज पर होंगे राजस्व अभिलेखागार

Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की सभी चार तहसीलों में रिकार्ड रूम को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह रिकाॅर्ड रूम बैंक लाॅकर्स की तर्ज पर बनाए जाएंगे। आधुनिक रिकाॅर्ड रूम में कांपैक्ट बॉक्स लगाए जाएंगे ताकि सीलन व दीमक से रिकार्ड को बचाया जा सके। हर बॉक्स पर रिकार्ड संबंधित सूची चस्पा की जाएगी। साथ ही वहां लगाए गए कंप्यूटर में इसका पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में तहसील मुख्यालयों में भू-अभिलेखों से संबंधित रिकॉर्ड को लाल कपड़े में बांधकर पोटलियों में रखा जाता है। जब कभी भी कोई मुआयना व अन्य कार्य के लिए दस्तावेजों की तलाश की जाती थी, तो रिकाॅर्ड तलाशने में पसीना छूट जाता है। तहसीलों में कमरे भले ही सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी रैक खुली होने के कारण उनमें रखे रिकार्ड को खराब होने का खतरा बना रहता था। साथ ही कई पुरानी पत्रावली खराब भी हो जा रही हैं। अब ऐसे भू-अभिलेखों को बचाने के लिए आधुनिक रिकार्ड रूम की स्थापना जनपद की सभी चारों तहसीलों में की जा रही है। इसके लिए तहसील के रिकार्ड रूम में आधुनिक कांपैक्ट बॉक्स लगाए जाएंगे। यह बॉक्स एयरटाइट होंगे। साथ ही इनमें रखी पत्रावली की सूची बॉक्स के बाहर चस्पा की जाएंगी।

बनाए जाएंगे कांपैक्ट बॉक्स
रिकाॅर्ड रूम में अभिलेख सुरक्षित रखने के लिए तैयार होने वाले कांपैक्ट बॉक्सों को बैंक के लॉकर की तरह बनाने का निर्णय लिया गया है। जिस प्रकार बैंक लॉकर में अभिलेख व जरूरी सामग्री सुरक्षित होती है, उसी प्रकार तहसीलस्तर के अभिलेखों को भी सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद की सभी तहसीलों सदर, हर्रैया, भानपुर व रुधौली में आधुनिक रिकाॅर्ड रूम तैयार किए जा रहे हैं। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई, पूर्ण होते ही काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए शासन के आदेश पर यह कार्य कराया जा रहा है। -प्रियंका निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें