फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समर कैंप में छात्रों को पढ़ा रहे वालंटियर

Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने समर कैंप का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत चल रहे समर कैंप के पर्यवेक्षक एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को तेनुई और कोड़रा कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रवीण ब्लाकों की सेवित ग्राम पंचायतों में कैंप संचालित किया जा रहा है। इसमें वालंटियर छात्रों को पढ़ा रहे हैं। कैंप में नई शैक्षिक गतिविधियों का समावेश किया गया है। बीएसए स्वयं इन कैंपों का जायजा ले रहे हैं। समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। एसआरजी ने बच्चों से संवाद किया। मैं सोचूं, तुम बोलो, वर्णमाला संसार, आओ मिलकर कहानी बनाएं, चुटकी ताली आदि गतिविधियों से उन्हें परिचित कराया। यहां सहयोगी के रुप में आशा देवी, बलेषी देवी, अर्चना, कोडरा कैंप में अर्पिता, शिव कुमार, आशीष यादव, कृपा शंकर यादव, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें