फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से कमाकर लौटा था घर: गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 20 May 2023 01:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मझियार गांव निवासी मातिबर प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र चंद्रमणी उर्फ चंदू चार दिन पहले मुंबई से घर आया था। सुबह चार बजे फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी रीना देवी, पांच वर्षीय पुत्र गंगेश, ढाई वर्षीय मंगेश व पिता मातिबर प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के मझियार में 28 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिला। अभी चार दिन पहले वह मुंबई से कमा कर लौटा था। उसके पिता प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम को वह खाना खाकर सोया था। सुबह साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। घटना की वजह के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मझियार गांव निवासी मातिबर प्रसाद के सबसे बड़े पुत्र चंद्रमणी उर्फ चंदू चार दिन पहले मुंबई से घर आया था। सुबह चार बजे फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी रीना देवी, पांच वर्षीय पुत्र गंगेश, ढाई वर्षीय मंगेश व पिता मातिबर प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें