बभनान। बभनान गौर रेलवे स्टेशन के बीच सुमही रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत होने के चलते पहचान नहीं हो पा रही थी। कुछ देर बाद परिवार के लोग पहुंचे और गौर थाना क्षेत्र की कीहां गांव निवासी बहरइची (70) के रूप में उनकी शिनाख्त की।
परिवार के लोगों ने बताया कि वह रेलवे से करीब 10 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उसके कारण अवसाद में रहते थे। थाने के एसआई रमेश यादव ने बताया कि जन साधारण एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन अधीक्षक के जरिए मेमो दिया था कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस के मुताबिक, परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे।