फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को भतीजे ने मार डाला

Tue, 16 Apr 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिना बताए साइकिल ले जाने पर पिटाई से नाराज था
विज्ञापन




- महुआ के बाग में ईंट से किया प्रहार

संवाद न्यूज एजेंसी

हर्रैया (बस्ती)। महुआ बीनने बाग में गए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को भतीजे ने ईंट से वार कर मार डाला। वारदात के पीछे चार दिन पहले बिना पूछे साइकिल ले जाने पर थप्पड़ मारने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



जानकारी के अनुसार, दहडा मिश्र निवासी ब्रह्मदेव शुक्ल (76) छावनी के अशोक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होकर गांव में रहते थे। इनके छोटे भाई बृजदेव शुक्ला कथा वाचक हैं। बृजदेव का पुत्र राघवेंद्र उद्दंड बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े पिता ब्रह्मदेव उसे टोकते थे, इसलिए वह खफा रहता था। परिजनों के अनुसार, चार-पांच दिन पहले राघवेंद्र बिना बताए बड़े पिता की साइकिल लेकर कहीं चला गया था। लौटने पर उन्होंने टोका तो वह उलझ गया। इस पर ब्रह्मदेव के बेटे ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जब ब्रह्मदेव शुक्ला महुआ बीनने पंचायत भवन के पास पहुंचे तो भतीजे राघवेंद्र शुक्ला (34) ने उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। आसपास खेतों में काम करने वालों ने घटना के बाद भाग रहे आरोपी को देखा तो को शक हुआ।
विज्ञापन




कुछ लोग पंचायत भवन के पास पहुंचे तो ब्रह्मदेव को खून से लथपथ पड़ा देखा। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने दोपहर में गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले में मृतक के बेटे सुनील शुक्ल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें