सल्टौआ। आवास निर्माण की दूसरी किस्त लाभार्थी के खाते में भेजने पर बीडीओ अनिल यादव ने ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बीडीओ ने बताया कि ग्राम पचांयत तेनुआ में वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत धर्मराजी को आवास में चयनित किया गया था। दोनों किस्त लाभार्थी के खाते में भेजा गया था। विवादित भूमि के चलते आवास का निर्माण नहीं कराया गया। बीडीओ ने सचिव किशन वर्मा को नोटिस देकर जवाब मांगा है। संवाद