फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम करके लौटे सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यायाम करके लौटे सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की पिटाई
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज कस्बा स्थित पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने दो नामजद व आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
थानाक्षेत्र के रोवांगोवां निवासी गंगा प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह लालगंज कस्बे के निकट स्थित चौबाह के खेल के मैदान पर प्रतिदिन व्यायाम करने जाते हैं। बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे व्यायाम करके वापस लौट रहे थे। महादेवा लालगंज मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही कि बन्नी गांव निवासी भालचंद यादव व इसी थानाक्षेत्र के गोनार निवासी हरिओम यादव समेत 10 लोगों ने हमला कर दिया और लात घूसों व लाठी-डंडे से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाकर कस्बे में स्थित अपने आफिस में भागे तो आरोपियों ने वहां भी घुसकर पीटा। इससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई है। लालगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि गंगा प्रसाद की तहरीर पर दो नामजद समेत आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें