फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 18 मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में 18 मामले निस्तारित
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सभी थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित कई शिकायतें दर्ज की गईं, वहीं पुरानी बस्ती थाने पर आयोजित समाधान दिवस में लंबित 18 मामलों का निस्तारण कर पीड़ितों को राहत दी गई।
पुरानी बस्ती में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने समाधान दिवस पर सुनवाई की। इस दौरान कुल सात नई शिकायतें आईं। यह सभी मामले राजस्व से संबंधित रहे। इसके लिए थानाध्यक्ष ने राजस्व और पुलिस की टीम गठित कर मामलों को निस्तारित करने की सलाह दी। दूसरी तरफ लंबे समय से समाधान न होने के कारण 18 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व क्षेत्र के सभी बीट के जिम्मेदार पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस पर कुल चार प्रकरण आए, जिसमें दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी दो मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित करने के लिए कहा गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता भानपुर के एसडीएम गिरीश कुमार झां, सोनहा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व उपनिरीक्षक दयानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें