बस्ती। शहर में जीआईसी के पास संचालित सरदार पटेल स्मारक संस्थान के संरक्षक मंडल एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश आद्या शरण चौधरी इस मामले की एसपी अभिनंदन से शिकायत की है। आरोप है कि बिना नया कार्य कराए पदाधिकारियों ने 10 लाख रुपये का खर्च दिखा दिया। मामले में एसपी से केस दर्ज कराने
सेवानिवृत्त जज का कहना है कि संस्थान का यूपी बड़ौदा बैंक और केनरा में खाता संचालित है। कुछ दिन पहले वर्तमान पदाधिकारियों ने यूपी बड़ौदा बैंक के खाते से 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से केनरा बैंक के खाते में ट्रांसफर किया। इसी ट्रांजेक्शन के आधार पर 10 लाख रुपये व्यय का प्रस्ताव 12 अक्तूबर की बैठक में पास करा लिया गया। उस प्रस्ताव पर अध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश चौधरी का हस्ताक्षर है। जबकि उनकी मृत्यु 17 जुलाई 2025 को हो चुकी थी।
इस संबंध में सरदार पटेल स्मारक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरपी चौधरी का कहना है कि गबन का आरोप निराधार है। मामला मेरे कार्यकाल से पहले वर्ष 2024-25 का है। तब तत्कालीन अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी थे। 12 अक्तूबर 2025 को पिछले साल के आय-व्यय का सिर्फ ब्योरा प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव नहीं पास हुआ था। सिर्फ एक से दूसरे खाते में रुपये ट्रांसफर का मामला है। यह गबन की श्रेणी में नहीं आता है।