बस्ती। सेवानिवृत्त दारोगा ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को शिकायती पत्र देकर अपने ही बेटों से अपना निजी मकान खाली कराने की गुहार लगाया है। दारोगा का आरोप है कि बेटे उन्हें प्रताड़ित करते हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के वशिष्ठ पुरम, आवास विकास कॉलोनी निवासी राम अजोरे यादव ने एसपी को बताया कि उसके तीन बेटे हैं। 2005 में वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। उनके दो बेटे उन्हें लगातार मारते-पीटते हैं और गाली देते हैं। बताया कि एक बेटे व उसकी पत्नी उनका ख्याल रखते हैं। 12 फरवरी को दोनों बेटों ने उन्हें मारापीटा है। एसपी ने बताया कि शिकायत मिली है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। संवाद