फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवानिवृत्त आईएएस ने वितरित कीं पुस्तकें

Sun, 15 Dec 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेवानिवृत्त आईएएस सभाराज सिंह ने शनिवार को शहर के एक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों में सीसीसी और टैली से संबंधित पुस्तक वितरित की। कहा कि बदलते समय में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होती जा रही है। प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में ऑनलाइन प्रक्रिया का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में किताबी ज्ञान के साथ कंप्यूटर की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने अपनी लिखी हुई पुस्तक संकल्प के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रबंधक टीएस सिंह ने बताया कि दो साल में 300 बच्चे प्रशिक्षित किए गए हैं। 100 बच्चे टैली सीखे हैं। 75 बच्चे रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। संचालन शिक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने किया। कीर्ति पांडेय, साक्षी पांडेय, अर्चिता कसौधनआदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें