रुधौली। रुधौली-डुमरियागंज मार्ग स्थित धंसा चौराहे के पास रिटायर्ड होमगार्ड जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को ग्रामीणों ने अस्पताल भेजवाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के धंसा निवासी रामकन्हैया रिटायर्ड होमगार्ड जवान थे। वह शनिवार की शाम किसी काम से धंसा चौराहे पर गए थे। लौटते वक्त रुधौली की तरफ आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर हुए रामकन्हैया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
रविवार की देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाने पर कोहराम मच गया। उनके तीन बेटे और बेटियां हैं।
तीनों बेटे मुंबई में है। पिता की मौत की सूचना पाकर तीनों बस्ती के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवादक