फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले में निषेधाज्ञा लागू, पांच फरवरी तक रहेगी प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट एस. सुधाकरण ने बताया कि 27 नवंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, बिना अनुमति जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन करने और विभिन्न प्रकार के हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का प्रभाव जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रहेगा।
विज्ञापन

दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कई महत्वपूर्ण त्योहार, धार्मिक आयोजन और प्रतियोगी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इनमें 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस, 25 दिसंबर को क्रिसमस, एक जनवरी को नववर्ष, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 11 फरवरी को वसंत पंचमी और 20 फरवरी को संत रविदास जयंती शामिल हैं। इसके अलावा 28 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा, तीन और चार दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा, छह दिसंबर को परिनिर्वाण दिवस, 12 और 13 दिसंबर को सीटेट तथा 15 दिसंबर को पॉलीटेक्निक परीक्षा प्रस्तावित है।

हालांकि, ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, सिख समुदाय के लोगों को धार्मिक कृपाण धारण करने तथा बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों को सहारे के लिए छड़ी या लाठी रखने पर इस आदेश से छूट दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें