चित्रांश क्लब के पदाधिकारियोें का शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चित्रांश क्लब की ओर मालवीय रोड स्थित एक होटल में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ ही होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए क्लब जागरूकता अभियान चलाएगा।
चित्रांश क्लब के अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि डाॅ. कृष्ण कुमार प्रजापति संयोजक, अनिल कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर सोनी, उमंग शुक्ल, दीपू श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अवनीश प्रताप सिंह, अभिषेक गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए।
इसके अलावा शेष नारायण गुप्ता महामंत्री, मुजीब अंसारी रणदीप माथुर, अयाज रहमान, अरविंद चौधरी, राजकुमार श्रीवास्तव सचिव, राजकुमार प्रजापति, जय प्रकाश उपाध्याय सांस्कृतिक सचिव, शम्भूनाथ गुप्ता मीडिया प्रभारी, सूरज प्रजापति कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। दुर्गेश पांडेय और अतुल श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पदाधिकारियोें को शपथ ग्रहण कराते हुए डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि समाज निर्माण में सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान है।
इस मौके पर रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तव, शीला पाठक, सविता श्रीवास्तव, उर्मिला पाठक आदि मौजूद रहे।