बस्ती। पुलिस लाइंस में तैनात दो निरीक्षक और 66 उप निरीक्षकों की विभिन्न थानों, प्रकोष्ठ व अन्य शाखाओं में तैनाती की गई है। इनमें से ज्यादातर गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए हैं। शुक्रवार देर शाम एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने जनपदीय स्थापना बोर्ड के माध्यम से यह तैनाती की है। पुलिस कार्यालय के अनुसार निरीक्षक शशि प्रकाश सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ और शिव कुमार यादव को शिकायत प्रकोष्ठ में तैनाती मिली है। इस क्रम में 66 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों पर तैनाती दी है। संवाद