फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्य सचिव के कार्यक्रम में फेरबदल, आज करेंगे समीक्षा बैठक

Sun, 11 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज के बढ़नी में चौपाल में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। डीएम अंद्रा वामसी के अनुसार मुख्य सचिव 11 फरवरी को सुबह 9:30 बजे आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक लेंगे। 11:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा मत्स्य तालाब एवं अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे विकास खंड कप्तानगंज के बढ़नी मिश्र ग्राम में चौपाल में हिस्सा लेंगे। मुख्य सचिव के कार्यक्रम पहले 12 फरवरी को प्रस्तावित थे।
विज्ञापन

इस दौरान लाभार्थियों को टूलकिट/ प्रमाणपत्र का वितरण करेंगे। एक बजे कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया का भ्रमण, इंडो-इस्राइल केंद्र में कृषक छात्रावास, प्रशासनिक भवन तथा मशरूम यूनिट का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद किसानों से वार्ता करेंगे। तीन बजे से गढ़ा गौतम ग्राम पंचायत में ओडीओपी सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 4:15 बजे से मखौड़ा धाम का भ्रमण एवं मनवर आरती में हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें