फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायट प्राचार्य के व्यवहार से नाराजगी, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह व जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रशिक्षण एवं बैठकों के दौरान शिक्षकों के साथ कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संगठन ने 10 सितंबर को बहादुरपुर विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण के दौरान हुई एक घटना का उल्लेख किया। शिक्षक संगठन के अनुसार बैठक में शौचालय एवं यूरिनल से जुड़े विषय को लेकर महिला शिक्षकों के साथ कथित रूप से अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार किया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, बब्बन पांडेय, अविनाश दुबे, मुरलीधर वर्मा, हरेंद्र यादव, संतोष पांडेय, वीरेंद्र शुक्ला, रजनीश यादव, वेद उपाध्याय, समीउल्लाह, विजय यादव सहित अन्य शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें